आज Google Ads Course Part - 42 मे बात करेंगे “Scripts in Google Ads” की यह ऑप्शन गूगल एड मे कहाँ रहता है। Scripts क्या होती है Google Ads के अंदर। इन्हें हम कैसे manage करेंगे। Google Ads मे Scripts किस तरीके से हमारे काम मे आती है। Scripts के ऑप्शन के लिए आपको जाना है tools मे। आप यहाँ देखेंगे तो Balk Actions मे आपको Scripts का ऑप्शन दिखता है। But अगर हम बात करे तो आखिर ये Scripts क्या होती है? तो यहाँ पर मैं आपको सिंपल भाषा मे बताऊँ तो Scripts जो है वो java script code है।
Java Scripts in Google Ads
जब आप चाहते है अपने google ads को program के द्वारा कंट्रोल करे तो उस समय आप Scripts का उपयोग करते है। अगर आप Scripts के साथ बहुत ज्यादा फैमिलियर नहीं है तो कोई बात नहीं यहाँ पर बहुत ज्यादा script लिखने की जरूरत नहीं है। लेकिन बहुत बेसिक सी जानकारी होनी चाहिए। जावा स्क्रिप्ट के बारे मे। ताकि जो थोड़े बहुत बदलाव करने है स्क्रिप्ट मे वो आप कर पाएँ। तो अब ये script Google Ads के अंदर क्या करती है। तो जो बहुत ज्यादा complex processes होती है।
उनको अगर आप automate करना चाहें प्रोग्राम के द्वारा तो वहाँ पर आप Java Script का उपयोग करते है। और ये ऑप्शन आपको यहाँ पर मिलता है। सिर्फ google ads के अंदर ही नहीं जो गूगल एड के बाहर डाटा है। उसको और गूगल ads के अंदर के डाटा को interact करने मे हेल्प करती है। तो ऐसे जब कठिन प्रोसैस आती है। तो उन केसेस मे हम script का उपयोग करते है।
Java Script Case
यहाँ पर हम एक केस देख लेते है जहां पर वो java script का उपयोग किया जा सकता है। मान लेते है की एक आदमी है जिसका एक वैबसाइट का landing page है। उसके Google Account से बहुत सारे keywords पॉइंट करते है। केस समझ मे आया। एक लैंडिंग पेज है किसी आदमी का उसी का google ads का अकाउंट है। उसने बहुत सारे keywords के ऊपर वहाँ पर biding करके रखी है।
वो keywords जब हिट होते है। तो उसका वो फ़ाइनल URL वाला एड ट्रिगर होता है। अगर इस केस मे अगर उस आदमी को जो उसका फ़ाइनल URL था। अगर उसमे कुछ correction करना पड़ जाए। यानि landing page की डिज़ाइन बदलना पड़ गया। तो ऐसे मे उसे keywords के केस मे अगर उसे फ़ाइनल URL बदलना पड़ेगा। क्योकि लैंडिंग पेज बदल गया। अगर landing page मे कुछ बदलाव हुए तो उसका फ़ाइनल URL बदल गया।
अगर फ़ाइनल URL बदल गया तो उसको सारे keywords के अंदर वो सारी चीजें बदलनी होगी। मेनुयली ये सारी चीजें करना थोड़ा मुश्किल है। तो यहाँ पर जो script है उनका इस्तेमाल करके काम को सरल बनाया जा सकता है। जल्दी ही आसानी से बदलाव किए जा सकते है। आप एक साथ उन सारे keywords के final URL को बदल सकते है।
Google Ads Help
तो इस तरीके से script Google ads मे काम करती है। अगर आप इसके ऊपर अच्छे से काम करना चाहते है। तो आपको Google ads Help के अंदर बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी। अब आ जाते है हम script के ऑप्शन के अंदर जहां पर आपको plus पर click करना है। यहाँ पर आपको Code.js मिलेगा जिसमे हमे script लिखना है। आप अगर चाहते है तो उसका नाम बदल सकते है। साथ ही साथ आप Script का नाम भी बदल सकते हो जिस काम के लिए आप script बना रहे हो वो आप लिख सकते हो। अब हम आ जाते है Google Ads Help मे Script Section के अंदर जहां आपको बहुत सारी problem का solution script के फॉम मे मिल जाएगा। Scripts के साथ अगर आप काम करते हो तो बहुत सारी चीजें फास्ट हो जाती है।
आपको Google ads scripts के अंदर अलग अलग code snippets मिल जाएंगे। इसके अंदर कई category भी है। जैसे अगर आपको text रिपोर्ट बनानी है। तो आपको यहाँ से उठाना है और थोड़े बहुत बदलाव करके Google ads मे scrips मे paste कर देना है। इसके बाद आप इसको सेव कर दोगे। रन कर दोगे तो ये script आपकी active हो जाएगी। Authorize करना पड़ेगा आपको क्योकि आपको access देना पड़ता है। क्योकि जिस भी Google Ads के ऊपर आप ये script लगा रहे हो। उसको access देना पड़ेगा की ये script जो प्लेटफॉर्म है Google Ads का उसके साथ interact हो पाये।
हमारे हिसाब से आपको ये समझ मे आ गया होगा की ये जो Google Ads मे Scripts का option है वो काम क्या करता है। ऐसी ही जानकारी पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहिए।