google.com, pub-2557162011700636, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Google Ads Course Part - 44 || Ad Variation || एड वेरिएशन

Google Ads Course Part - 44 || Ad Variation || एड वेरिएशन

Dharmendra Verma

आज Google Ads Course Part - 44 मे बात करने वाले है “Ad Variation in Google Ads” की। Ad Variation क्या होते है? और इसका हम उपयोग कैसे करते है। हम इसके द्वारा running ad मे experiment कर सकते है। मान लेते है की आपने कोई ad बनाया है। और वो ad perform कर रहा है। पर आपको लगता है। की अगर हम इसकी headline को change कर दे। सर्च ad का example ले रहे हम लोग इसलिए Headline की बात कर रहे। मतलब जो पहला वाला text है हमारे ad की इसको बदल दे तो हमारे ad की performance बढ़ जाएगी। आप इस बात के लिए श्योर नहीं हो। अगर आप इस ad को रोकते हो तब भी problem होगी। अगर आप एक नया ad बनाते हो तो वो चले या न चले। इसके साथ उसकी performance किस तरह हो ये analysis करना थोड़ा मुश्किल होगा।


Create Ad Variation in Google Ads Course

Google Ads Course Part - 44


तो यहाँ पर नया ad बनाने मे भी हम लोग को confusion है और हम इस चीज को लेकर भी श्योर नहीं है की headline बदलने से हमारे ad की performance अच्छी रहेगी। तो ऐसे मे हम क्या करते है दो Variations बनाते है। एक तो हमारा पहले से running ad है। दूसरा हम एक और ad बना देंगे। उसके जैसा बिलकुल same to same कोई भी change नहीं होगा बस एक change होगा। जो हम चाहते है। जैसे headline मे change करना है।


तो headline मे बदलाव कर दिया। तो एक नया variation बन गया वहाँ पर। अब इन दोनों को हम अपनी audience को दिखाना शुरू करेंगे। अब हम देखते है की किस ad के ऊपर किस तरह से audience interact कर रही है। अगर हमने जो बाद मे Ad variation बनाया है। उसके ऊपर हमे अगर अच्छा response मिलेगा। तो पहले वाले को हम pause कर देंगे उसको हम continue कर देंगे।


अगर हमे उस पर अच्छा response नहीं मिला तो हम पहले वाले को ही continue रखेंगे। तो यहाँ पर हमे analysis मिल जाती है Ad Variation के द्वारा की हमे किस ad को चलाना है। और किस ad को नहीं चलाना है। इस तरह की problem से निपटने के लिए हमे Ad Variation का उपयोग करना चाहिए।


Drafts & Experiments in Google Ads


अब हमे Google Ads मे Drafts & Experiments मे जाना है। अब Ad Variation मे जाना है। अब बनाते है एक नया ad variation इसके लिए हमे पिछले ad मे कुछ बदलने के लिए सोचना होगा। तो हम यहाँ जो भी change करना चाहते है तो उसको पहले कॉपी कर लेंगे Notepad मे। अब हम उसके बाद वापस Drafts & Experiments मे Ad Variation मे आ जाएगे। अब हम campaign को select करेंगे। 


जिसमे हमे बदलाव करना है। इसमे ad टाइप क्या है देख लेते है। जो की अगर सर्च ad है तो text टाइप होगा। उसके बाद फ़िल्टर करते है ad को अब जिसको हमे बदलना है उसको select करते है। जैसे अगर हमे headline बदलना है तो headline नहीं तो description और जो भी आपको बदलना हो उसे आप select कर ले। अब हम फ़िल्टर कर लेंगे जहां खाली है वहाँ हम उसको paste करेंगे जो हम बदलने वाले थे। जिसको हमने कॉपी किया था notepad मे उसको वहाँ लिखेंगे जिससे फिल्टर हो जाए।


find & Replace in Ad Variation


अब हमे find & Replace करना है। किस चीज को फाइंड करना है और किस चीज से replace करना है। इसके लिए जो हमने पहले टॉपिक या text कॉपी किया है। उसमे से उस text को कॉपी करेंगे जिसे हमे बदलना है। आपने notepad मे जो लिखा था। अब हम text को वहाँ paste करेंगे और यह select करेंगे की यह किसमे था। headline मे या description मे। उसके बाद हमे वह text लिखना है जिससे हमे उस text को बदलना है। अब continue कर देते है। उसके बाद हमे Variation का नाम रखना है।


जहां हमने रख लिए test variation अब हमे स्टार्ट डेट और end date दोनों select कर सकते है। अब आ जाते है। Experiment split मे जो की महत्वपूर्ण है। ये यह है की जैसे जो ads हो गए। audience वही है सब कुछ वही है। अब आप क्या चाहते है की आपका जो दूसरा वाला ad है।


उसको कितना हिस्सा मिले दूसरों के सामने आने का। अभी क्या है दो अलग अलग ads है एक जैसे audience की तरफ जाने को अब उस audience मे जो second वाला ad है उसको कितना % मिले involve होने को। यहाँ पर हम कम ज्यादा कर सकते है। अगर हम 50% करते है तो जहां 100 होने थे वहाँ 50 – 50 impression दोनों के होंगे। तो आप इस तरीके से उन्हें दिखाने के लिए बाँट सकते है।


Apply Ad Variation in Google Ads


अब इसको create करने के बाद आप पूरी जानकारी देख सकते है की आपने क्या बदलाव किया है। अब जब आपका ये ad चलेगा तो आप compare कर पाएंगे। आपको पहले वाले ad मे और बदले हुए ad मे difference दिख जाएगा। फिर आपको जो ad उचित लगे उसे continue रहने दे और दूसरे वाले को pause कर दे।


जब आपको यह पता चल जाए की आपको कौन सा ad चलाना है तो आपको सीधे apply पर क्लिक करना है। उसमे आपको तीन option मिलेंगे। अगर आप पहले वाले को select कर रहे है मतलब की पहले वाले ad को pause कर देना है और नए वाले ad को continue कर देना है। दूसरे वाले ऑप्शन का मतलब है की आपका जो पहले वाला ad है उसे pause नहीं करना है उसे Remove ही कर देना है और नए वाले को उसकी जगह continue कर देना है। और तीसरा ऑप्शन ये है की हम पहले वाले ad को continue रहने दे। जो दूसरा ad है उसे भी नया ad बना के continue कर दे। तो आपको जो ऑप्शन सही लगे वो करना है। 


अगर आप दोनों ad को रखना चाहते है तो तीसरे वाले को select करके apply कर दे। तो हमे उम्मीद है की आपको Ad Variation का ये टॉपिक समझ मे आया होगा। अगर आप Google ads का अच्छे से इस्तेमाल करना चाहते है। तो आपको ये सभी ऑप्शन पता होने चाहिए।

To Top