google.com, pub-2557162011700636, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Google Ads Course Part - 49 || Keyword Insertion

Google Ads Course Part - 49 || Keyword Insertion

Dharmendra Verma

आज हम Google Ads Course Part - 49 मे बात करेंगे की Google Ads मे Keyword Insertion क्या होता है? और गूगल ads मे इससे हमे क्या फायदा मिलेगा। तो अभी तक हम यह जानते है की हम एक search ad बनाते है और उस ad को ट्रिगर करने के लिए हम अपने ad group के अंदर बहुत सारे keyword को लिखते है। मान लेते है की हमने तीन keywords रखे हुए है। कोई भी तीन keywords है। आपने एक ad group के अंदर रखे हुए है। उस ad group के अंदर हमने एक ad बनाया। हम चाहते है की जब कभी भी कोई यूजर उन तीन keywords मे से कोई भी एक keywords type करे।


Google Ads Course Part - 49


हमारा ad ट्रिगर हो। पर जब हम अपना ad डिज़ाइन करते है। तो उसका एक सेट description होगा एक सेट टाइटल होगा। सारी चीजें predefine होती है हम उन्हें डिज़ाइन करके रख देते है। तीनों जो keywords है उनमे से कोई भी keywords अगर हमारे ad को ट्रिगर करता है। तो हमारा ad यूजर को दिखाता है और जिस format मे हमने बनाया था उसी format मे दिखता है।


About is Keyword Insertion


अब यहाँ पर problem क्या है हम क्या चाहते है। हम ये चाहते है की हमारे ad के headline के अंदर वो वाला keyword आ जाए जिसको यूजर ने टाइप किया है। और हमारे ad ग्रुप के अंदर वो हो। अगर वो keyword हमारे ad group के अंदर है। उसी को यूजर ने query के फॉर्म मे टाइप किया है। तो हम ये नहीं चाहते की हमारा जो premade format है ad का वो दिखाई दे बल्कि जो exact keyword था वही keyword हम अपने ad मे दिखा सके अपने यूजर को तो यूजर को काफी personalize लगेगा उसे ऐसा लगेगा की जो चीज हम सर्च कर रहे थे वही चीज उसे ad मे दिख रही है। उससे हमारे ad मे क्लिक आने के चान्स बढ़ जाएंगे। अब हम यहाँ पर एक example के द्वारा समझते है। हम मान लेते है की हमारे पास तीन keywords है। जो की कुछ इस तरह है –


Keywords in my Ad Group


Mobile Covers


Phone Covers


Best Mobile Covers Online in India


मेरे पास keywords है जो मेरे ad group मे है। मैं मोबाइल कवर बेच रहा हों कोई e-कॉमर्स वैबसाइट है उसके द्वारा और मैंने एक ad बना रखा है। इन मोबाइल कवर को बेचने के लिए वो ad है Search ad और जो उसका ad ग्रुप है उसके अंदर हमने ये तीन keywords रखे है। अब हम चाहते है की जब भी कोई यूजर गूगल मे query करेगा। इन तीनों मे से कोई एक query अगर वो टाइप करता है और हमारा ad दिखेगा। 


लेकिन हम ये चाहते है की अगर वो Mobile Covers को सर्च करता है। तो हमारी headline मे Mobile Covers आ जाए और यूजर को दिखे। अगर वो query करता है Phone Covers तो हमारी ad जब उसको दिखे तो उस ad की headline मे Phone Covers आ जाए। और वो यूजर को दिखे। तो अब ये किस तरीके से करना है। हम ये देखते है। अब इसके लिए हम सर्च ad बनाते है जहां वहाँ जाएंगे जब हमे headline लिखनी है। वहाँ पर हम लोग कुछ इस तरीके से Keyword Insertion करेंगे। पहली headline मे हम लिखते है।


Keyword Insertion in Google Ads


Buy उसके बाद हम “{” को लिखते है। जैसे ही हम ये लिखेंगे तो हमे Keyword Insertion का ऑप्शन मिल जाएगा। जिसमे हमे क्लिक करना है। और जो भी keyword होगा हमारे ad Group के अंदर का जिसने भी हमारे ad को ट्रिगर किया होगा। यहाँ शो हो जाएगा। पर ऐसे केसेस भी हो सकते है की वो keywords यहाँ पर न शो हो पाये। किसी भी केसेस मे अगर वो keywords नहीं शो हो रहा है। तो buy default एक text यहाँ पर शो होना चाहिए।


ऐसा तो नहीं की हर बार आप चाहते हो की वही चीज शो हो। तो कुछ न कुछ तो शो होना चाहिए। तो उसको हमने नाम दे दिया default text तो वो वहाँ पर show होगा। जब हमारा keywords नहीं show हो पाएगा किसी condition मे। डिफ़ाल्ट टेक्स्ट हम लोग ले लेते है Mobile Covers Online. अब यहाँ पर हमे तीन ऑप्शन मिलते है।


Title case, Sentence case और Lower case. ये क्या है ये decide करते है की जो आप यहाँ पर enter कर रहे है। टाइटल case मे वो होगा। मतलब title case मे result आएगा। Title case क्या होता है? इसमे जो Words होंगे उसके starting के alphabet कैपिटल हो जाएंगे। Sentence case मे क्या होगा जो पूरा sentence है उसमे जो पहला word है उसका पहला अक्षर कैपिटल हो जाएगा। और Lower case मे सारी चीजें lower रहेंगी।


Default keyword


अब इसको हम कर देते है apply. अब जो हमे हमारे ad के headline मे default keyword दिख रहा है। वो तब नहीं दिखेगा जब कोई यूजर हमारे ad मे किसी keyword द्वारा आएगा। यहाँ पर default keyword की जगह वो keyword दिखेगा जो यूजर टाइप करके हमारे ad तक पहुंचा है। मतलब जो उसने इन तीनों keywords मे से टाइप किया था। और हमारा ad ट्रिगर हुआ वही keyword वहाँ उस case मे दिखेगा। जो हमने select किया था। और हमे default वाला keyword यूजर को किस केस मे दिखेगा। जब यूजर तीसरे वाले keyword के जरिये हमारे ad तक पहुंचेगा। क्यो क्योकि Headline मे character लिमिट होती है। और ये पूरा वहाँ पर नहीं शो हो पाएगा। इस केस मे वहाँ पर डिफ़ाल्ट Keywords show होगा।


Keyword Insertion को आप कही पर भी यूज कर सकते है headline, description मे use कर सकते है। तो ये बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है बहुत से लोग इन छोटी चीजों को मिस कर देते है। हम यहाँ पर छोटी से छोटी चीजों को बताने की कोशिश करेंगे। जिससे आप अपने ad को campaign को अच्छे से optimize कर सके और अधिक से अधिक आप अपने ad को ट्रिगर करा सके। हमे उम्मीद है की आपको Keyword Insertion के बारे मे अच्छे से समझ आ गया होगा। अगर आप Google Ads और Google के बारे मे अच्छी जानकारी चाहते है। तो आप हमारी इस website मे आते रहे।


To Top