google.com, pub-2557162011700636, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Google Ads Course Part - 50 || Change History

Google Ads Course Part - 50 || Change History

Dharmendra Verma

आज Google Ads Course Part - 50 मे बात करने वाले है “Change History in Google Ads” के बारे मे। Google Ads मे Change History क्या होती है। ये हमे क्या बताती है। अब इसके लिए हमे गूगल ads अकाउंट मे जाना होगा। हम जैसे ही होम पेज मे जाते है लॉगिन करने के बाद गूगल ads मे तो हमे नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर Change History का ऑप्शन मिलता है। वहाँ पर हमे क्लिक करना है। और जैसा की नाम से पता चल रहा है की आपका जो AdWord अकाउंट है। Google Ads का अकाउंट है। इसमे अलग अलग लेवल पर चाहे हम बात करे campaign लेवल पर, या ad group लेवल की या keyword लेवल की, बिडिंग की इन सारी चीजों की तो इन लेवल पर जो जो बदलाव होते है। वो यहाँ लिस्ट के फॉर्म मे दिखाई देते है। बाकी आप customize कर सकते है।


Change History in Google Ads

Google Ads Course Part - 50


आप डेट range change कर सकते है की आप किस date के किए गए बदलाव ये setting को आप देखना या मॉनिटर करना चाहते है। तो बहुत बार ऐसा होता है। की Google Ads के अंदर आप change करते है। But वो याद नहीं रहता की आपने कौन सा change कब किया था। या किसी चीज को आपको undo करना है। जैसे गलती से कोई change हो गया। और आप उसे पहले जैसा करना चाहते है। तो आप उसको Google Ads के Change History मे track भी कर सकते है। और साथ ही साथ Undo भी कर सकते है। जैसे ही आप Undo करेंगे तो पहले वाली जो stage है। आप उसमे पहुँच जाएंगे।

Show History List Format in Google Ads


जैसे आप यहाँ पर देखेंगे की All Changes की पूरी पूरी लिस्ट है। जो भी आपने बदलाव किए है। उसके बाद Account लेवल के बदलाव जो आपने किए है। ads के changes है। Bid, Budget, conversion, Keyword, Network, etc. सभी चीजें हमे दिखेंगी। जैसे ही हम इनमे से किसी पर क्लिक करेंगे हमे जो भी हमने बदलाव किए थे उसकी पूरी लिस्ट आ जाएगी। अब हम इसमे पुरानी setting को फिर से बदल सकते है। मतलब अगर हमने कोई बदलाव कर दिया है और बाद मे हमे लगता है की हमने गलती की या हमारा ads नहीं चल रहा तो आप पहले वाली setting को set कर सकते है।


Keyword Changes in Change History


जैसे आप जब Keyword Changes मे क्लिक करेंगे तो आप देखेंगे की date लिखी होगी की आपने इस date को अपने keyword मे बदलाव किया था। और साथ मे आप ये भी देख सकते है की आपने कौन से keyword बदले थे। साथ ही आप ये भी देख पाएंगे की आपने keyword कौन से campaign मे और किस ad group मे add किए गए थे। Change History का फायदा यह भी है की जिस वक्त आप अपनी Google ads की id का access आप दूसरों को देते है। दूसरे Gmail के द्वारा और अगर वो लोग कुछ भी बदलाव करते है।


तो आप उसे track कर सकते है। देख सकते है की किसके द्वारा बदलाव किए गए है। और क्या बदलाव किए गए है। और ऐसा तब होता है जब आपने अपनी Google ads मे दूसरे user को access करने को पर्मिशन दिया है। लेकिन याद रहे जब आपने दूसरी Google ads की id को distribute किया है। तब अगर आपने वही id और password सबको दिये है। और लोग उसी से लॉगिन करेंगे तो आपको यहाँ पर केवल वही id दिखेगी। ऐसे मे आप ये नहीं जान पाएंगे की किसने बदलाव किए है। अगर चार पाँच लोग आपके Google Ads को एक्सैस कर रहे है तो।


All Setting View & Report on AdWords Changes


लगभग लगभग आपको यहाँ पर सभी setting मिल जाएंगी जो आप change करते है। इसके द्वारा आपको ये समझने मे कोई दिक्कत नहीं होगी की आपने पिछली बार क्या बदलाव किस setting मे किया था। आप इसको कभी भी undo कर सकते है। साथ ही साथ आप इनको Download भी कर सकते है। कई सारे फ़ारमैट मे। जैसे आपको अगर ये देखना है की मैंने 15 दिन मे क्या क्या बदलाव किए तो आप इसके लिए डेट change करेंगे।


मतलब उन 15 दिन को date के द्वारा select करेंगे। उसके बाद apply करके फिर हम उसको download कर लेते है। अब इसको अच्छे से देख सकते है और इसे share कर सकते है। दूसरी id के साथ अगर आप share करना चाहते है। तो आपको इसे Google शीट के फ़ारमैट मे download करना चाहिए। आप समझ ही गए होंगे की Google Ads की Change History setting किस तरीके से काम करती है। और किस तरीके से इससे हमे फायदा होता है। तो आप अगर ऐसी ही गूगल से संबन्धित post पढ़ना चाहते है। तो आप हमारी इस website को Bookmark जरूर कर ले।

To Top