आज इस पोस्ट "Google Ads Course Part - 53" मे हम बात करने वाले है “Create Smart Campaign” की Google Ads मे हमे Smart Campaign बनाने का ऑप्शन मिलता है। Smart Campaign क्या होते है? हम लोगों ने क्या देखा है अभी तक की search ads बनाने के लिए हम लोग campaign set कर सकते है। Search Campaign, Video Campaign, Shopping Campaign और app install के लिए App Campaign होते है। But यहाँ पर अब ये Smart Campaign क्या है? तो जैसे नाम से लग रहा न स्मार्ट तो ये काफी Smart Campaigns होते है।
What is Smart Campaign in Google Ads Course
गूगल ads के जो बेसिक ऑप्शन है और वर्क है जब हमारा इनसे interaction होगा। तभी हम इन सारी चीजों को कर पाएंगे। But बहुत सारी जगहों पर options ऐसे होते है। बहुत सारे ऐसे छोटे businesses होते है। जिनके पास ये ऑप्शन नहीं होता है। उनको गूगल एड के ऊपर कमांड नहीं होता है। और न वो किसी डिजिटल मार्केट agency के पास जा सकते है।
एक तो उनका Budget कम है क्योकि छोटे businesses है। दूसरी बात ये की जिस वक्त वो agency के पास जाएंगे। वो काफी high amount उनसे चार्ज करेंगे सर्विस के लिए। तो उनके पास इसके लिए एक option है Smart Google Ads या हम कहे Smart Google Ads Campaign. जिसमे आपको बहुत ज्यादा एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं। जो गूगल ads की बड़ी बड़ी बहुत ज्यादा समझने वाली setting है।
Create Smart Campaign in Google Ads Course
Smart Campaign बनाने के लिए बहुत बेसिक सी दो चार settings आपको Enter करनी है। और आपका ads तैयार हो जाएगा। तो इसके लिए हम पहले जैसे ही new campaign बनाएँगे। जिसमे हम Campaign type मे Smart को select करेंगे। अब ये हमारे campaign का objective पूछेगा। जिसमे तीन ऑप्शन है – Calls to your business, Visits to your storefront, Actions on your website.
यहाँ पहला ऑप्शन है की अपने बिज़नस के लिए कॉल लाना या आप चाहते है की आपके स्टोर मे visit करे या आप अपने website के ऊपर कोई एक्शन चाहते है। तो आप इन तीनों मे से एक ऑप्शन चुन सकते है। अब हम यहाँ पर पहले वाले ऑप्शन को select कर लेते है। उसके बाद हम अपनी website का नाम और address enter करते है। उसके बाद हम next करते है जिसके बाद हमे लोकेशन set करने का ऑप्शन मिलता है। की हमारा ads कहाँ दिखाना है। साथ मे आपको आपके आडियन्स का size भी दिखेगा।
Select Language and Category
उसके बाद आपको language को select करने का ऑप्शन मिलता है। अब आपको अपने Business की category चुनने का ऑप्शन मिलता है। जिस भी बिज़नस का आप ad तैयार करना चाहते है उसकी आपको कैटेगरी select करनी है। ये यहाँ पर बहुत महत्वपूर्ण चीज है। उसके बाद आपको ये भी बताना है की आप ads के जरिये किस चीज को प्रमोट करना चाहते है। इन दोनों चीजों से गूगल को ये समझने मे मदद मिलेगी की एड किन लोगो को दिखाया जाए।
तो हम इनमे कई चीजें सिलैक्ट कर लेंगे अपने category के बेसिस पर। इनको जोड़ते समय आपको ये ध्यान रखना है की यहाँ आपको वही चीजें लिखना है। जो आपके बिज़नस को define करती हो। अगर आप अपने ad को अच्छे से नहीं define कर पाएंगे। तो आपका ad सही लोगो तक नहीं पहुँच पाएगा।
अब कर देंगे next जिसके बाद हम वहाँ पहुँच जाएंगे जहां हमे वो ad बनाना है जो लोगो को दिखेगा। मतलब headline और description दोनों चीजें हमे लिखनी है। ये सब लिखने के बाद हम अपने ad का layout देख सकते है। आप चाहे तो दूसरा ad भी यहाँ पर बना सकते है। आप जानते है की ad group के अंदर कई ad होते है। और जो ads यूजर के keyword से ज्यादा संबन्धित होगा वही ट्रिगर हो जाएगा अपने परफॉर्मेंस के बेस पर।
Define Landing Page - Google Ads Course
इसके बाद आपको आपका लैंडिंग पेज देखना है। आप चाहे तो आप यहाँ से दूसरा landing page define कर सकते है। उसके बाद करते है हम next और हम अब आ जाएंगे फ़ाइनल वाले ऑप्शन पर। अब यहाँ पर आपको दिखेगा फोन नंबर। आपको याद होगा की हमने अपने स्मार्ट कैम्पेन का जो adjective select किया था। वो क्या था की हमे calls चाहिए। तो इसके लिए हमे अपना नंबर यहाँ पर enter करना होगा।
Tracking Option in Smart Campaign
उसके बाद आपको यहाँ पर एक चेक बॉक्स मिलेगा। ये महत्वपूर्ण चीज है। जैसे जब कभी भी कोई यूजर आपको कॉल करने के लिए क्लिक करेगा। तो आपके नंबर पर फोन तो आएगा। पर उस यूजर का exact फोन नंबर नहीं आएगा। वो एक थर्ड पार्टी फोन नंबर होगा। मतलब गूगल का फोन नंबर होगा। मतलब पहले जब यूजर फोन करता है। तो वो कॉल पहले जाती है google के server पर और वहाँ पर फिर google अपने नंबर से redirect करता है आपके मोबाइल फोन मे। वो इसलिए करता है।
ताकि आप अच्छी तरीके से उस कॉल की ट्रैकिंग को कर पाये। तो अगर आप चाहते है। की कॉल की ट्रैकिंग कर पाये तो आप इस ऑप्शन को ऑन कर देंगे। अगर आप ये चाहते है की आपको इस टाइप की ट्रैकिंग नहीं चाहिए। आप नहीं चाहते है की गूगल का थर्ड पार्टी नंबर आए। आप ये चाहते है। की जो आपका यूजर है उसका direct नंबर आपके पास आए। क्योकि हो सकता है की उस वक्त आप फोन न रिसीव कर पाये। जिस वक्त गूगल का थर्ड पार्टी नंबर आ रहा है। तो आप दुबारा उस यूजर को कॉल नहीं कर सकते।
अब उसके बाद आपको कर देना है next. अब आपको यहाँ पर मिलेगा बजट का ऑप्शन अब यहाँ आपको पहले से सजेस्टेड बजट दिखा रहा होगा। आप चाहे तो आप अपना बजट रख सकते है। अब इसके बाद जब आप next करेंगे तो आपको review का ऑप्शन मिलेगा।
Live Campaign in Google Ads Course
यहाँ आप सारी चीजें देखने के बाद फ़ाइनल Next पर आप क्लिक कर देंगे। उसके बाद आपका campaign live हो जाएगा। तो आपने देखा की यहाँ पर बहुत ज्यादा problem नहीं हुई और कम setting मे आपका Smart Campaign सेट हो गया। यहाँ पर आसान तो है लेकिन आपके हाथ से बहुत सारा कंट्रोल भी निकल गया मतलब जब आप दूसरे type का ad campaign बनाते है।
तो उसमे इतनी setting होती है की आप अपने ad को अच्छे से customize कर सकते है। जिससे आपका ad सही जगह मे उन्हीं लोगो को दिखाया जाएगा। जो उस चीज से संबन्धित होंगे। जिससे की आपको ज्यादा प्रॉफ़िट होगा। तो हमे उम्मीद है और आपको ये पढ़ने के बाद सभी चीजें क्लियर हो गई होंगी। की Smart Campaign किन लोगो के लिए। और कैसे सेट करेंगे।