आज हम "Google Ads Course Part - 54" मे बात करने वाले है “Auction Insights” के बारे मे। पिछली कई पोस्ट मे से एक पोस्ट मे हमने Auction के बारे मे बात की थी। की ये क्या होता है? हम अपना ad बनाते है हमारा quality score होता है। और उसके साथ साथ हमारे पास कुछ बिडिंग amount होता है। इन सारी चीजों को लेकर हम participate करते है एक Auction मे दूसरे भी हमारे competitor भी अपने ad को लेकर उसी Auction मे participate करते है। अब ये डिपेंड करता है अलग अलग चीजों के ऊपर जो biding amount है उसके ऊपर, और जो quality score है उसके ऊपर, की हम eligible हुए की नहीं हुए हमारा ad दिखाई देगा की नहीं दिखाई देगा। तो इससे एक Insights बनती है।
की कितनी बार हमारा ad दिखाई दिया कितनी बार हमारे competitor का ad दिखाई दिया। कितनी बार हमारा competitor हमसे ऊपर आता है। कितनी बार हम अपने competitor से ऊपर आते है। कितनी बार हमारा impression share हुआ। ये सारी चीजें हमे Auction Insights के द्वारा पता चलती है।
तो एक बार competitor के ad मे थोड़ी बहुत ताक झाक हम लोग कर सकते है। Auction Insights का उपयोग करके और उसके उससे जो डाटा मिलेगा। Insights जो मिलेंगी जो हमे knowledge मिलेगी। उसके बेसिस पर हम अपने campaign को और अच्छे से optimize कर सकते है।
Auction Insights in Google Ads
तो Auction Insights के लिए हम देखते है। Google Ads के dashboard को। अब यहाँ पर हम एक Ad Group को select कर लेते है। जो सर्च ad का हो क्योकि मैंने उसी को select किया है। और इसमे हमे Ad Group के बगल मे Auction Insights मिलेगा जिसमे हमे क्लिक करना है। यहाँ पर जो You वाली लाइन होगी वो आपकी performance को दर्शाएगी। और जो बाकी competitors है उनके domains होंगे उनकी websites होंगी। तो उनके ads किस तरीके से perform कर रहे है आपके comparison मे। यहाँ पर आपको कई सारी मैट्रिक्स दिखेंगी। जिसको हम समझेंगे।
Impression Share
सबसे पहले हम देखेंगे जो आपका Impression Share है। Impression share क्या होता है? की कितनी बार आप eligible हुए। Auction मे आप participate करते है और कितनी बार आप eligible हुए impression करने के और उनमे से आपको कितना impression मिला। जितनी बार भी आप eligible हुए उतनी बार आपको % मे यहाँ दिखेगा की आपको impressions मिले है। अगर यहाँ पर 50% है तो इसका मतलब ये हुआ की 100 बार हम eligible है। लेकिन हमारे ad को impression केवल 50 बार मिला।
Average Position in Auction Insights
यह गूगल मे आपके ad की position को दर्शाता है। जैसे जब google मे आपका ad कुछ भी सर्च करने पर आता है। तो उसकी एक position होती है। की पहले पर दिखेगा की दूसरे या तीसरे नंबर पर। तो ये 1.2 कैसे हो सकता है। तो होता क्या है की मान लीजिये की हमारा ad एक बार पहले position पर आया और एक बार दूसरे position पर आया। तो average position तो 1.5 हुई न तो जब हमारा ad बहुत बार दिखता है। और हर बार अलग अलग position मे दिखता है तो उसका average position निकाला जाता है। जो यहाँ पर show होता है। यहाँ हम अपने competitor की average position भी देख सकते है।
Overlap rate
Overlap का मतलब जितनी बार भी आपका ad show होता है। उसमे से कितने % मे जो हमारा competitor है उसका ad show होता है। मतलब की जब हमारा ad show होगा तो उनका भी ad उतने % शो होगा। जैसे मान लीजिये की यहाँ column मे 86% दिया हुआ है। हमारे competitor के ad का तो इसका मतलब ये है की जब हमारा ad 10 बार शो होगा तो इस competitor का ad भी हमारे साथ 8 बार show होगा।
जैसे की एक साथ एक page मे कई ad होते है तो साथ मे इतनी बार उनका भी ad show हुआ। एक ही Auction मे participate करने के बाद हम दोनों के ad show हो गए। दोनों के ad कैसे show हो सकते है। एक बार हमारा ad first position मे और हमारे competitor का ad second position मे। तो एक ही Auction मे हो सकता है की हम लोग आगे पीछे रह गए। तो कोई आगे हो गया कोई पीछे हो गया लेकिन दोनों के ad show होंगे।
Position above rate
यहाँ जहां भी आपको rate दिखे आप समझ जाइए की % की बात हो रही है। यहाँ आपको ये बताया जाएगा की आपके competitor का ad आपके ad से ऊपर कितनी बार show हुआ है। लेकिन यह % मे दिखाया जाएगा। अगर यहाँ पर 24 % है तो इसका मतलब यह हुआ की 100 बार मे 24 बार इसका ad ऊपर दिखता है।
Top of Page rate in Auction Insights
इसका मतलब है की आपका ad कितनी बार या कितने % सर्च मे ऊपर साइड दिखा। जैसे google के सर्च page मे दोनों जगह ad show होता है। ऊपर और नीचे साइड मे तो आपका ad कितनी बार top position यानि ऊपर दिखा। अगर यहाँ 100% है तो इसका मतलब की जितनी बार भी हमारे ad का impression होता है। वो top of the page होता है। top मे चार ad दिखते है। उन चरो को टॉप पर ही गिना जाता है। क्योकि वो ऊपर साइड मे दिख रहा है।
Absolute Top of the page
यहाँ वह % मे दिखाया जाता है की आपका ad top मे तो है यानि ऊपर ही दिखाया गया है लेकिन ऊपर चार ad दिखते है। तो उसमे भी सबसे ऊपर आपका ad कितनी बार दिखा। ये यहाँ % मे आपको पता चलेगा। अगर 40% है तो आपका ad सबसे ऊपर 100 मे 40 बार दिखा तब जब आपका ad 100 बार Top of the page था यानि ऊपर उन चरो ad मे से एक ad 100 बार आपका था। और उस 100 बार मे 40 बार आपका ad top पर था।
Outranking share
इसका मतलब है की आपने अपने competitor को outrank कर दिया मतलब आपका ad show हो गया। आपके competitor का नहीं show हुआ। तो यही outranking है। और ये आपको यहाँ पर % मे मिल जाता है। तो आप समझ ही गए होंगे की Auction Insights क्या होता है। और यह किस तरह से आपकी हेल्प करता है। तो ऐसी ही जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे।