Google Ads Course Part - 59 || Certification || सर्टिफिकेशन

Dharmendra Verma

आज हम Google Ads Course मे बात करने वाले है “Certification in Google Ads” की। जो हमे मिलता है Google की तरफ से हम इस Certificate को ले सकते है और किस तरीके से ये हमारी skills मे value add करेगा। तो आइये जानते है। इसके लिए हमे पहले Google मे search करना होगा Academy for ads. और आपको पहला वाला लिंक मिल जाएगा। जिसमे आपको क्लिक करके google के इस platform को open कर लेंगे। यहाँ से आप Google Ads से संबन्धित Certification ले सकते है। तो कोशिश करनी है। आपको की आपका जो नॉर्मल Gmail account है। जो आपका प्राइमरी अकाउंट है जिस पर आप काम करते है। आप उसी को Use करे क्योकि उसी account के ऊपर ये Certification issue होंगे।


Google Ads Course Part - 59

तो इस बात को ध्यान रखे की आप अपना पर्सनल प्राइमरी अकाउंट ही उपयोग करे certifications लेने के लिए। आपको अपने Gmail से लॉगिन करना है। आप जैसे ही पासवर्ड डाल के next करेंगे तो आपको access allow का ऑप्शन मिलेगा। जिसे आपको allow करना है। इसके बाद आप dashboard मे पहुँच जाएंगे।


तो यहाँ पर google के बहुत सारे अलग अलग tools है सबके लिए इनके पास learning materials है और certification भी है। तो अभी हम लोग यहाँ पर देखेंगे Google Ads के बारे मे। तो गूगल ads मे हम लोग जैसे ही जाएंगे तो Google ads मे हमने देखा है की बहुत सारे तरीके के ads होते है। जैसे – Search ads होता है video ads होता है। shopping ads होते है।


Google Ads Types


जैसे हम बात करे तो कुछ चीजें सभी ads types मे नॉर्मल होती है। जैसे की ads किस तरीके से काम करेगा। bidding क्या होती है? CPC क्या होते है। CPM और CPV क्या होता है। ये सब बड़ी नॉर्मल terminology है। conversions क्या होते है? ये किसी एक particular ads type पर restricted नहीं है। की ये केवल search ads पर ही होगा। ये सभी ads के लिए है।


तो इस तरीके के knowledge के लिए आपको Google का fundamental exam clear कर सकते है। बाकी specialization के लिए आपको जिस भी category के ads मे आप चाहे तो उससे संबन्धित Certification के लिए आप exam दे सकते है। तो यहाँ पर आपको कई category मिलेगी। जैसे Google ads search है, Google ads display है। Programmatic है। तो आप इन सभी मे सर्टिफिकेट ले सकते है। तो जैसा मैंने आपको बताया की आपको शुरुआत मे फंडामैंटल वाली चीजों पर कमांड करना है।


Google Ads Search


यहाँ पर हम जब Google Ads Search पर क्लिक करेंगे। तो हमे यहाँ पर Google Ads Fundamentals और Google Ads Search Certification and Remarketing Lists for Search ads: Efficiently reach higher-value audiences का ऑप्शन मिलेगा। तो आपको शुरुआत यही से करनी है सबसे पहले आपको अपना Fundamental exam क्लियर करना है। ये नहीं करना है की पहले आप video का अपना exam clear कर ले। उसके बाद शॉपिंग का exam फिर उसके बाद fundamental क्लियर करे। तो ऐसा बिलकुल नहीं करना है। आपको पहले fundamental का exam ही clear करना है।


Certification expire - Google Ads Course


यहाँ पर जो Certification है उनका अपना एक time फ्रेम होता है। फ्रेम का मतलब कुछ एक particular टाइम के बाद Google Ads के Certification expire हो जाते है। तो इसके लिए हमे फिर से reapply करना होता है हमे फिर से exam देना होता है। और ऐसा क्यो? क्योकि चीजें बहुत तेजी से बदलती है। Google Ads मे ही टाइम टू टाइम बहुत सारे modifications आते है। तो अगर मैं ये मान के चलू की तीन साल पहले जो आपने Google Ads मे सीखा था। या उस वक्त जब Google Ads नहीं था। Google AdWords के नाम से हम इसको जानते थे। उस वक्त जो चीजें आपने सीखी थी। क्या वो सारी चीजें अभी भी इम्प्लीमेंट होती है।


बेसिक वही रहते है लेकिन बहुत सी चीजें जो एडवांस रहती है वो बदल जाती है। interface चेंज होता रहता है बहुत सारी जो matrix होती है वो बदलती रहती है। नई चीजें आती है और पुरानी चीजें जो outdated है उनको हटा दिया जाता है। तो आपको updated रहने के लिए इस पर लगातार काम करना रहता है। इसको ध्यान मे रख कर google क्या करता है। Google क्या मानता है की लगभग एक साल तक ये चीजें constant रहेंगी। उसके बाद platform के अंदर चेंजेस आते है। स्ट्रक्चर के अंदर बदलाव आते है। उसके बेसिस पर आपको दुबारा exam देना चाहिए। इसलिए आपको यहाँ पर टाइम की कुछ limitations मिलते है।


Exam Structure - Google Ads Course


तो यहाँ पर हम exam का structure देखते है। तो इसके लिए हम Google Ads Fundamental पर क्लिक करते है। ये Google Ads से संबन्धित सबसे बेसिक exam है। तो अगर आपको लगता है की आपके पास knowledge है तो आप directly क्लिक करके जो यहाँ पर exam है उसको दे सकते है। और सर्टिफिकेट पा सकते है। जैसे assessment है तो इस पर हमे Launch पर क्लिक करना है। और उसके बाद आप जैसे ही assessment clear करेंगे। वैसे ही आपको certification मिल जाएगा। जैसे ही हम यहाँ open करते है तो हमे एक टाइमर भी दिखेगा। जो 90 मिनट का होगा। यानि डेढ़ घंटे का होगा। तो यहाँ पर आपको टाइम लिमिट मिलेगी और 65 questions है यहाँ पर। आपको questions जो यहाँ पर है।


clear करते जाना है। आपको ये ध्यान रखना है की जब आपके लगभग लगभग 80 नंबर से ज्यादा आएंगे। तभी आप ये exam पास कर पाएंगे। और तभी आपको सर्टिफिकेट मिल पाएगा। अब सवाल आता है की अगर मैं एक बार मे exam न पास कर पाया तो। तो इसमे भी कोई दिक्कत नहीं है 24 घंटे के बाद आप फिर से reopen कर सकते है exam के लिए। तो यहाँ पर ये बहुत बड़ी problem नहीं है। यहाँ पर जो questions होते है।


वो आपको एक अच्छा बेस प्रोवाइड करेंगे। अगर आप हमारे द्वारा लिखे गए Google ads के इस course को पूरा पढ़ते है तो आप आसानी से इसके fundamental के exam को पास कर लेंगे। जैसे जैसे आप इस exam को देंगे तो आपको समझ मे आ जाएगा की बेसिक हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। उसके साथ मैं अगर बात करू तो जिस बेसिक की मैं बात कर रहा हूँ तो यहाँ पर उसके tutorials आपको मिल जाएंगे। यहाँ पर आपको tutorials और learning materials भी मिल जाएंगे।


Study Google Ads Fundamentals


जैसे Google Fundamentals पर मैं क्लिक करू तो यहाँ Study Google Ads Fundamentals के हमे कई सारे टॉपिक मिल जाएंगे। जिनमे से हमे जो भी टॉपिक पढ़ना है उस पर हम क्लिक करके पढ़ सकते है। तो आपको यहाँ पर बढ़िया बढ़िया चीजें मिल जाएंगी। और आपको लगता है की मैं ये सभी चीजें सीख चुका हूँ तो आप directly exam दे सकते है। और अगर आपको लगता है की मुझे थोड़ी सी और सीखना है। तो आप यहाँ दिये गए materials के topic को पढ़ सकते है। तो यहाँ पर आप कई सारे certification ले सकते है।


और एक बात की अगर आप चाहते है की केवल certification के बेसिस पर आपकी जॉब लग जाए तो ये भी possible नहीं है केवल certification आपकी जॉब की गारंटी नहीं दे सकता है। certification का मतलब क्या होता है इसका मतलब है की आप इस बात के लिए सर्टिफाइड हो की आपको ये skill आती है। तो आपको अगर सर्टिफिकेट मिल गया और आपने अपने अंदर skill नहीं develop किया तो आपको जॉब नहीं मिलेगी। अगर आप जॉब के लिए ये सर्टिफिकेट ले रहे है तो आप ध्यान रखे की आपको ये skill अच्छे से आनी चाहिए और साथ ही साथ आपको प्रैक्टिस करते रहना चाहिए।


ये नहीं की आज हमने सर्टिफिकेट लिया और फिर Google Ads भूल गए। अगर ऐसा होगा तो certification आपके लिए एक पेपर का टुकड़ा रह जाएगा। उसकी कोई वैल्यू नहीं रह जाएगी। हमे उम्मीद है की आपको समझ मे आया होगा की आपको Certification in Google Ads क्यो जरूरी है। और आपको इसको कैसे लेना है और ये कहाँ इस्तेमाल होगा।

To Top